Monday, 9 July 2018

Full Information About Moon

चाँद के बारे मे जानकारी चंद्रमा का मानव इतिहास से बड़ा गहरा ताल्लुक रहा है। बच्चों को चन्दा मामा की कहानियां सुनाई जाती हैं, महिलायें चंद्रमा को देखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और हमारे पुराणों में तो चंद्रमा को देवता का भी दर्जा दिया गया है। चन्द्रमा का इतिहास बहुत पुराना है, धरती पर इंसानों की उत्पत्ति से भी काफी पहले से चंद्रमा का अस्तित्व चंद्रमा, वैज्ञानिकों के लिए हमेशा एक अनसुलझी पहेली रहा था लेकिन जैसे जैसे विज्ञान बढ़ता गया वैसे वैसे चंद्रमा के कई रहस्य खुलते गये। 1969 में नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर पहुँचने वाले पहले वैज्ञानिक बने। अब तक कई वैज्ञानिक चाँद पर जा चुके हैं। आज हम आपको चाँद से जुडी कुछ रहस्यमयी जानकारियां बतायेंगे चंद्रमा पर वातावरण (atmosphere) नहीं है इसलिये
1.चंद्रमा पर कोई आवाज सुनाई नहीं देती

2. चन्द्रमा पर आसमान हमेशा काला दिखाई देता है.

3. चंद्रमा पर वातावरण ना होने की वजह से सूर्य की पराबैंगनी किरणें और कॉस्मिक किरणें सीधे अंदर पहुँच जाती हैं इसीलिए चंद्रमा पर दिन में तापमान 107 डिग्री सेल्सियस हो जाता है जो बहुत ज्यादा गर्म है। और वातावरण होने की वजह से ही रात को तापमान -153 डिग्री सेल्सियस हो जाता है यानि भयंकर सर्दी, इसलिए चंद्रमा पर जीवों की उत्पत्ति अभी संभव नहीं है.

4. धरती से चंद्रमा का केवल 60% हिस्सा ही दिखाई देता है (और कभी कभी 50)

5. चंद्रमा धरती से हर साल 3.8 सेंटी मीटर दूर होता जा रहा है

6. चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण (Gravity) धरती के गुरुत्वाकर्षण से 6 गुना कम है यानि चंद्रमा पर 60 किलो के इंसान का वजन केवल 10 किलो ही

7. अब तक 12 वैज्ञानिक चाँद पर जा चुके हैं।.

8. चाँद पर पहुँचने वाले सबसे पहले वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रॉन्ग (1969) हैं और Gene Cernan (1972) सबसे आखिरी वैज्ञानिक हैं।.

9. चंद्रमा पर छोटे छोटे भूकंप भी आते रहते हैं.

10. चंद्रमा धरती का इकलौता प्राकृतिक उपग्रह है।.

11. सौर मंडल में बहुत सारे चंद्रमा मौजूद हैं और हमारा चंद्रमा पाँचवा सबसे बड़ा चंद्रमा है.

12. पृथ्वी का वजन चाँद से 80 गुना ज्यादा है.

 13. चाँद 27 दिन, 7 घंटे, 43 मिनट, 11.6 सेकेण्ड में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करता है

14. एक प्रचलित सिद्धांत के अनुसार, चंद्रमा पहले धरती का ही हिस्सा था लेकिन एक बड़ी चट्टान या उल्कापिंड या उपग्रह के टकराने से धरती का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया जिसे चंद्रमा कहते हैं।

15. NASA चंद्रमा पर एक permanent space station बनाना चाहता है इसलिए 2019 में फिर से वैज्ञानिकों को चाँद पर भेजा जा सकता है

16. चंद्रमा की धरती से दूरी 384403 किलोमीटर है

17. चंद्रमा पर पानी नहीं है लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि चंद्रमा पर पानी है इसके लिए रिसर्च जारी है

18. पृथ्वी पर होने वाले ज्वार भाटा, चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण की वजह से ही होते हैं

19. जब धरती, सूर्य और चंद्रमा के बीच जाती है तो चंद्र ग्रहण होता है

20. हमारा चंद्रमा 4.5 Billion (साढ़े चार अरब) साल पुराना है.

21. चंद्रमा पूर्व में उगता है और पश्चिम में छिपता है.

22. रॉकेट से चंद्रमा तक जाने में 13 घंटे लगते हैं। इतनी दूर कार से जाने में करीब 130 दिन लगेंगे।.

23. चंद्रमा का क्षेत्रफल अफ्रीका महाद्वीप के क्षेत्रफल के ठीक बराबर है.

24. चंद्रमा के धरातल पर पहाड़, खाई और बड़े विशाल गड्ढे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि चंद्रमा पर उल्का पिंडों के टकराने से ये गड्ढे बने हैं।.

25. चंद्रमा पर नील आर्मस्ट्रॉन्ग के पाँव के निशान आज भी बने हुए हैं और वैज्ञानिक मानते हैं कि 10 करोड़ साल तक ये निशान ऐसे ही बने रहेंगे क्योंकि चंद्रमा पर हवा नहीं है जो पैर के निशान मिटा सके।.

26. चन्द्रमा के पास अपनी रौशनी नहीं है। चंद्रमा सूरज की रौशनी से ही प्रकाशित होता है.

27. अगर सूरज ना होता तो हम कभी चंद्रमा को भी नहीं देख पाते।.

28. पिछले 41 सालों से चंद्रमा पर कोई व्यक्ति नहीं गया.

29. चंद्रमा गोल नहीं है, इसका आकार अंडाकार है।.

30. चंद्रमा पर 6 झंडे गाढ़े जा चुके हैं जिनमें से 5 अभी भी गढे हुए हैं.

31. बुज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) चंद्रमा पर पेशाब करने वाले पहले व्यक्ति हैं।.

32. अमेरिका ने एक बार चंद्रमा पर परमाणु बम गिराने का सोचा था ताकि वो दुनिया को अपनी पॉवर दिखा सके।.

33. अगर चंद्रमा नहीं होता तो धरती पर दिन केवल 6 घण्टे का होता।

34. चंद्रमा की मिटटी में बारूद जैसी गंध आती है.

35. चंद्रमा पर जाने वाले वैज्ञानिकों को आइसलैंड में ट्रेनिंग दी जाती है।

दोस्तों चंद्रमा से जुड़ी ये रोचक जानकारियां आपको कैसी लगीं ? ये जानकारियां हमने आपके लिए कई जगह से रिसर्च करके इकट्ठी की हैं। अगर आपके पास भी कोई रोचक जानकरी है तो आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं। हिंदीसोच की सभी जानकारियां अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी

No comments:

Post a Comment

List of players who have scored 10,000 or more runs in One Day International cricket

10,000 runs in ODIs [11] No. Player Team First Last Mat. Inn. Runs Avg. S/R 100s 50s Date [11] Span [11] 10KI [11] 1 Sachin Tendulkar [1...