Friday, 13 July 2018

भारत के दस मुख्‍य पर्यटन केंद्र

बैंगलोर। भारत अपनी संस्‍कृति में विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमेशा से ही दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। जहां गोवा जैसे राज्‍य इसकी समुद्र तटीय सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, वहीं केरल और कश्‍मीर प्राकृतिक सुंदरता के लिए। इसके अलावा कन्‍याकुमारी का तो एक अलग ही अध्‍यात्मिक आकर्षण है। राजस्‍थान भारत की ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण राज्‍य है तो ताज महल भारत की एक पहचान बन चुका है। पूरे भारत में फैली विविधता, सौन्‍दर्य और आकर्षण बरबस ही दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेता है। आइये देखें कि भारत के मुख्‍य पर्यटन केंद्र कौन-कौन से हैं- 





आगरा ऐतिहासिक इमारत ताजमहल के कारण आगरा हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। राजनयिक सम्‍बन्‍धों के लिए भारत आने वाले मेहमान भी इसे देखने जरूर आते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला दर्शनीय स्‍थलों में से हैं।






कश्‍मीर अपनी जीवंत सुंदरता के लिए कश्‍मीर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कश्‍मीर के दर्शनीय स्‍थलों में से श्रीनगर, गुलमर्ग, डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम है। अपनी सुरम्‍य वादियों और पहाड़ों पर बसे गांवों के लिए यह पर्यटकों के बीच अलग ही स्‍थान रखता है।







गोवा गोवा भारत का सबसे छोटा राज्‍य है जो कि समुद्री बीच के लिए जाना जाता है। यहां का सी-फूड, जल में खेले जाने वाले खेल इसे एक आनंद के स्‍थान के रूप में पहचान देते हैं। यहां स्थित अलोना का किला, गोवा म्‍यूजियम, चापोरा का किला अन्‍य पर्यटन आकर्षण हैं।









कन्‍याकुमारी कन्‍याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के जल का मिलन होता है। यहां से दिखने वाला सूर्यास्‍त का दृश्‍य मनोरम होता है।






जयपुर और उदयपुर राजस्‍थान में स्थित जयपुर और उदयपुर अपनी कलात्‍मक और वास्‍तु सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। उदयपुर में स्थित लेक पैलेस दुनिया के सबसे सुंदर स्‍थानों में से एक हैं। जयपुर में ही हवामहल भी है जो वास्‍तुकला का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण माना जाता है।




No comments:

Post a Comment

List of players who have scored 10,000 or more runs in One Day International cricket

10,000 runs in ODIs [11] No. Player Team First Last Mat. Inn. Runs Avg. S/R 100s 50s Date [11] Span [11] 10KI [11] 1 Sachin Tendulkar [1...