Thursday, 12 July 2018

इस गर्मी जाएं नेपाल की सैर पर


यदि आपकी इच्छा कम पैसे में विदेश घूमने की है तो आप नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में जाना बिल्कुल अपने देश में घूमने जैसा ही है, यहां पर किसी प्रकार का कोई पासपोर्ट भी नहीं लगता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेपाल में आपको बहुत से पर्यटक स्थल भी देखने को मिलते हैं। जहां पर आप अपनी छुट्टियों को अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं। यदि आप गर्मियों के मौसम में नेपाल में जाते हैं तो आप को उतनी गर्मी नहीं लगती जितनी आपको अपने दैनिक जीवन में लगती है इसका कारण यह है की नेपाल का उत्तरी बाग़ हिमालय से घिर हुआ है जिसके कारण वहां के वातावरण में ठंडक बनी रहती है तो आप गर्मियों में भी नेपाल में जाकर अपनी छुट्टियों को इंजॉय कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की नेपाल देश की आमदनी का मुख्य स्त्रोत पर्यटन ही है, विश्व की 10 सबसे ऊंची चोटियों में से 8 अकेले नेपाल में ही स्थित हैं, इसके अलावा विश्व की सबसे ऊँची छोटी एवरेस्ट भी नेपाल में ही स्थित है। नेपाल में आपको बौद्ध और हिन्दू संस्कृति का समन्वय देखने को मिलता है। यहां पर आपको बहुत से पर्यटक स्थल घूमने को मिलते हैं, जानिए यहां के कुछ खास पर्यटक स्थलों के बारे में।

काठमांडू

नेपाल की राजधानी काठमांडू विश्व के प्राचीन नगरों में से एक है. इसका पुराना नाम कांतीपुर था. यह काफी खूबसूरत शहर है. यहां खूब चहल-पहल रहती है. छोटे-बड़े काफी होटल हैं. कई फाइव स्टार होटल हैं. न्यू रोड पर मशहूर बाजार हैं, कई मॉल भी है जहां पर अच्छी-खासी खरीदारी की जा सकती है. 
पशुपतिनाथ –

यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत की सूची में नामांकित है। यह मंदिर बागपति नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर हिन्दू लोगों के 8 मुख्य मंदिरों में से एक है। यह भगवान शिव का मंदिर है और यह न सिर्फ धार्मिक स्थल है बल्कि यह एक पर्यटक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। दुनिया भर से हिन्दू लोग यहां दर्शन करने के लिए आते है साथ ही विदेशी भी यहां अच्छी मात्रा में आते हैं। यह मंदिर अपने सौंदर्य और वास्तु कला के लिए भी जाना जाता है।
लुंबिनी

लुंबिनी असल में गौतम बुद्ध की जन्म स्थली है। यह स्थान बौद्ध धर्म का प्रमुख स्थल है। भारत-नेपान सीमा रुमिनोदेई गांव को ही लुंबिनी कहा जाता है। यह स्थान सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए भी जाना जाता है। यहां पर गौतम बुद्ध की मां माया देवी के नाम पर मायादेवी मंदिर भी है जिसमें उनकी मूर्ति भी है।
मुक्तिनाथ-

यह स्थान हिन्दू धर्म के वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख स्थान माना जाता है। यहां पर मुक्तिनाथ शालिग्राम भगवान की उपासना की जाती है। इस क्षेत्र के बारे में ऐसी मान्यता है की यहां पर आकर मुक्ति को प्राप्त किया जा सकता है। यहां पर आकर यात्रा करना मुश्किल होता है क्योंकि इस क्षेत्र में हिमालय की बड़ी और दुर्गम श्रृंखलाएं हैं।


No comments:

Post a Comment

List of players who have scored 10,000 or more runs in One Day International cricket

10,000 runs in ODIs [11] No. Player Team First Last Mat. Inn. Runs Avg. S/R 100s 50s Date [11] Span [11] 10KI [11] 1 Sachin Tendulkar [1...