हर जगह की अपनी एक खासियत और संस्कृति है जो उसे बाकि जगहों से अलग करती है. ये खासियत ही है जो दुनियां के बाकि लोगो को उस जगह की और आकर्षित करती है और एक ऐसा ही देश है थाईलैंड. दक्षिण पूर्वी एशिया का यह देश अपनी खूबसूरती, पर्यटन स्थलों और जैव विविधता के लिए दुनियां भर के लोगो के बीच एक आकर्षण का केंद्र है. हर साल लाखो पर्यटन यात्री Thailand की और अपना रुझान दिखाते है. थाईलैंड के बारे में जानने की उत्सुकता बहुत लोगो में देखी जाती है. तो दोस्तों आज हम आप साथ थाईलैंड के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स शेयर करने जा रहे है. उम्मीद करते है ये फैक्ट्स आपको पसंद आयेंगे. तो आइये जानते है.
अगर यहां घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस देश की इन 10 दिलचस्प बातों के बारे में जरूर जानें-
1. इस देश में अंडरवियर पहने बिना घर से बाहर निकलना गैरकानूनी है.
2. यहां के लोग अपने शरीर में माथे को सबसे ज्यादा पवित्र अंग मानते हैं.
3. 95 फीसदी थाई लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं.
4. पूरी दुनिया में पाए जाने वाले जानवरों की प्रजातियों का दसवां हिस्सा थाईलैंड में पाया जाता है.
5. यहां संवैधानिक राजतंत्र है और यहां के लोग भगवान की तरह अपने राजा और रानी की पूजा करते हैं.
6. बैंकॉक दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में से एक है. यहां का सबसे ज्यादा गर्म महीना अप्रैल होता है. इस महीने में यहां सोंगक्रन त्योहार मनाया जाता है जो बिल्कुल होली की तरह ही है. लेकिन इसमें रंगों की जगह सिर्फ पानी का इस्तेमाल होता है.
7. रेटिकुलेटेड पाइथन जो लंबाई के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा सांप है, यहां पाया जाता है.
8. रामाकिन यहां का महाग्रंथ है और यह रामायण का थाई वर्जन है.
9. क्रुंग देवमहानगर अमररत्नकोसिन्द्र महिन्द्रायुध्या महातिलकभव नवरत्नराजधानी पुरीरम्य उत्तमराजनिवेशन महास्थान अमरविमान अवतारस्थित्य शक्रदत्तिय विष्णुकर्मप्रसिद्धि, जी हम कुछ गलत नहीं लिख रहे हैं. यह बैंकॉक का पूरा नाम है. यह पालि और संस्कृत भाषा से आता है.
10. थाईलैंड का मतलब फ्री लैंड होता है. थाईलैंड को पहले सियाम देश के नाम से जाना जाता था. इस देश पर कभी भी किसी का कब्जा नहीं रहा.
Thailand Facts
अक्सर लोग मानते है भारत में ही सबसे ज्यादा अन्धविश्वास प्रचलित है. लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की थाईलैंड अन्धविश्वासो में भारत से एक कदम आगे है. यहाँ के लोगो में भुत प्रेतों को लेकर एक अजीब किस्म की मान्यता है. Thailand में कई लोग भुत प्रेतों से बचने के लिए अपने घर में उनके लिए अलग कमरा बनवाते है.
अगर आप थाईलैंड जाना चाहते है तो आपको यह बात पता होनी चाहिए. थाईलैंड में शाही परिवार का अपमान करना करना आपके लिए काफी भारी पड़ सकता है. Thailand के निवासी या बाहर से आये पर्यटक अगर वहा के शाही परिवार की आलोचना करते है तो उन्हें जेल हो सकती है.
अक्सर थाईलैंड को मौज मस्ती की जगह के रूप में देखा जाता है. ऐसा इसलिए भी है क्योकि थाईलैंड में रेड लाइट एरिया काफी संख्या में है.
थाईलैंड बौध धर्म के मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहाँ के 95 प्रतिशत लोग बौध धर्म के अनुयायी है.
बेशक Thailand के लोग बौध धर्म धर्म को मानते है लेकिन यहाँ आज भी राम और विष्णु की पूजा होती है. थाईलैंड के राजपरिवार अपने आपको भगवान राम के पुत्र कुश का वशंज मानते है।
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की थाईलैंड का राष्ट्रीय ग्रन्थ राम कियेन है जो रामायण का थाई वर्णन है.
थाईलैंड का राष्ट्रीय चिन्ह गरुड़ है. गरुड़ को भगवान् विष्णु का वाहन माना जाता है.
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक है. बैंकाक इसका अंग्रेजी नाम है लेकिन इसका पूरा नाम संस्कृत और पालि भाषा से मिलकर बना है. यह इतना बड़ा है की आप इसे ठीक से नहीं बोल पाएंगे इसलिए इसे औपचारिक रूप से बैंकाक कहा जाता है. बैंकाक का पूरा नाम है – क्रुंग देवमहानगर अमररत्नकोसिन्द्र महिन्द्रायुध्या महातिलकभव नवरत्नराजधानी पुरीरम्य उत्तमराजनिवेशन महास्थान अमरविमान अवतारस्थित्य शक्रदत्तिय विष्णुकर्मप्रसिद्धि.
थाईलैंड को पहले सियाम देश के नाम से जाना जाता था. 1948 में इसका नाम बदलकर थाईलैंड रखा गया.
दुनियां के कई देशो में शरीर के किसी खास अंग को लेकर अलग अलग मान्यताएं है. ऐसी ही एक मान्यता Thailand के लोगो में भी है. यहाँ के निवासी अपने माथे को सबसे पवित्र अंग मानते है. यहाँ पर दुसरे इंसान के माथे पर हाथ लगाना अच्छा नहीं माना जाता.
थाईलैंड एक ऐसा दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है जो कभी किसी यूरोपीय देश द्वारा गुलाम नहीं बना.
पृथ्वी पर सभी जानवरों की प्रजातियों का दसवां हिस्सा थाईलैंड में रहता है।
थाईलैंड में वेश्यावृत्ति कानूनन तौर पर अवैध है, लेकिन यह कानून बहुत कम ही लागू होता है। यहाँ सेक्स वर्कर्स की संख्या का आकलन 1 लाख से अधिक है.
दुनियां की सबसे बड़ी जीवित छिपकली थाईलैंड में है। यह मॉनिटर छिपकली है जो आकार में 7 फीट तक बढ़ सकती है.
No comments:
Post a Comment